-->

Breaking News

रायपुर पहुंचे स्टार क्रिकेटर्स,आज करेंगे प्रेक्टिस

रायपुर। 13 सितंबर से रायपुर में शुरू हो रहे चैंपियंस लीग टी-20 टूर्नामेंट के मैचों के लिए राजधानी में भारत सहित विश्व के स्टार क्रिकेट सितारों का आगमन शुरू हो गया है। अगर मौसम अच्छा रहा, तो मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और नाथर्न नाइट्स की टीमें नेट प्रैक्टिस करेंगी। मुंबई इंडियस शाम 6 से 9 बजे तक प्रेक्टिस करेगी, वहीं नाथर्न नाइट्स दोपहर 2 से 5 बजे तक प्रैक्टिस करेगी।

सोमवार को मंुबई इंडियंस के मेंटर अनिल कुंबले से साथ स्पिनर हरभजन सिंह, प्रज्ञान ओझा, न्यूजीलैंड के तूफानी बल्लेबाज कोरी एंडरसन, तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार, छत्तीसगढ़ के जलज सक्सेना सहित कई खिलाड़ी रायपुर पहुंचे गए। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा, गेंदबाज लसिथ मलिंगा, इंग्लैंड में शानदार प्रदर्शन करने वालेे अंबाती रायुडू और वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज किरोन पोलार्ड अभी अपनी टीम के साथ नहीं आए हैं। मुंबई के अलावा 8 सितंबर को न्यूजीलैंड की नाथर्न नाइट्स टीम भी रायपुर पहुंच गई। नाथर्न नाइट्स टीम में टिम साउथी, केन विलियमसन, स्टाट स्टायरिस और इंदबीर सोढ़ी जैसे स्टार खिलाड़ी आए हैं। दोनों टीमें 7 बजे रायपुर एयरपोर्ट से होटल गेटवे के लिए रवाना हुई। बुधवार को साउथर्न एक्सप्रेस और लाहौर लायंस छत्तीसगढ़ आने की स ंभावना है।

नाथर्न नाइट्स

केन विलियमसन, टिम साउथी, इंदवीर सोढ़ी, स्टाट स्टायरिस, ब्रेड विल्सन, ग्रीम अल्ड्रिग, ट्रेंट बुल्ट, डेनियर हैरिस आदि।

ये खिलाड़ी पहुंचे

मुंबई इंडियंस : प्रज्ञान ओझा, हरभजन सिंह, माइकल हसी, जलज सक्सेना, आदित्य तारे, माइकल हसी, प्लेटर सिमंस, जानथन नेल, प्रवीण कुमार, कोरी एंडरसन। मेंटर : अनिल कुंबले। कोच : जॉन राइट, फील्डिंग कोच : रॉबिन सिंह।

कल छत्तीसगढ़ से अभ्यास मैच

बारिश ने साथ दिया तो मुंबई इंडियंस और नार्थर्न नाइट्स टीमें 10 सितंबर को छत्तीसगढ़ की ए और बी टीमों साथ अभ्यास मैच खेलेंगी। यह अभ्यास मैच राजकुमार कॉलेज में खेले जाएंगे।
10 सितंबर : नाथर्न नाइट्स बनाम सीएससीएस टीम ए, समय: 10 से 1 बजे तक
10 सितंबर : मुंबई इंडियंस बनाम सीएससीएस टीम बी, समय: 2 से 5 बजे तक

टिकट खरीदने के लिए लगी लाइन

चैंपियंस लीग के मैचों टिकट बिक्री सेंटरों में पहले दिन सोमवार को काफी भीड़ देखने को मिली। सबसे ज्यादा भीड़ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के प्लाजा नंबर 4 और मीनाक्षी ब्यूटी पार्लर कटोरा तालाब में देखने को मिली। यहां क्रिकेट प्रेमियों ने लाइन लगाकर टिकट खरीदना पड़ा।

ऑनलाइन वालों के किया हंगामा

ऑनलाइन टिकट बुक कर चुके अपने टिकट लेने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के टिकट प्लाजा पहुंचे दर्शकों ने लाइन लगने पर हंगामा किया।

अभेद किले मे तब्दील होटल

खिलाडियों की सुरक्षा को लेकर होटल ताज गेटवे के बाहर मोर्चबंदी कर दी गई है। सोमवार को पुलिस प्रशासन ने होटल के 500 मीटर दूरी पर मोर्चबंदी की व्यवस्था की गई है। होटल ताज गेटवे में मुंबई इंडियंस और नार्थन नाइट्स टीमें 7.30 बजे होटल पहुंचीं। इधर होटल के बाहर टीम के लॉजिस्टिक कोआर्डिनेटर को गेट के बाहर रोकने से विवाद हो गया। टीमों का पारंपरिक तरीके से तिलक और फूल माला से स्वागत किया गया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com