-->

Breaking News

रॉबर्ट डाउनी जूनियर की फिल्म ‘द जज’ का ट्रेलर रिलीज

लॉस एंजिलिस : फिल्म ‘आयरन मैन’ के अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर की फिल्म ‘द जज’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में वह सच को तलाशते नजर आएंगे।

डेडलाइन की खबर के अनुसार, रॉबर्ट डाउनी (49) डेविड डोबकिन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एक नामचीन वकील की भूमिका में हैं। फिल्म में रॉबर्ट के अलग हो चुके पिता (राबर्ट डुवाल) हत्या के एक मामले में फंस जाते हैं और फिर सच की तलाश में अभिनेता अपने बचपन के घर लौटता है।

असलियत का पता लगाने के दौरान वह एक बार फिर अपने बिछड़े परिवार के करीब आते हैं। फिल्म में वेरा फार्मिगा, बिली बॉब थॉर्नटन, विन्सेंट डी‘ओनोफ्रियो, मेलिसा लियो जैसे कलाकार भी शामिल हैं। ‘द जज’ ब्रिटेन में 17 अक्टूबर को रिलीज होगी।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com