बाढ़ पीड़ितों के लिए खुलकर करें दान: नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी भारतीयों से जम्मू-कश्मीर की बाढ़ पीड़ित जनता के लिए 'प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष' में खुलकर दान देने की अपील की है।प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को अपनी अपील में कहा कि जैसा कि आप सभी जानते हैं कि जम्मू-कश्मीर में अभूतपूर्व बाढ़ ने व्यापक तबाही ला दी है। बड़े पैमाने पर लोग या तो मारे गए हैं या फिर बेघर होने को मजबूर हो गए हैं। करोड़ों रुपयों की संपत्ति नष्ट हुई है। अपनी जिंदगी दोबारा शुरू करने के लिए संकट की इस घड़ी में जम्मू-कश्मीर के लोगों को हमारी मदद की सख्त आवश्यकता है।
मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार प्रभावित लोगों की सीधी मदद करने के साथ ही राहत और बचाव कार्य में राज्य सरकार का पूरी तरह सहयोग कर रही है। मैं सभी देशवासियों से संकट की इस घड़ी में जम्मू-कश्मीर के भाइयों और बहनों की मदद के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करने का अनुरोध करता हूं। इसके लिए सभी देशवासियों को प्रधानमंत्री राहत कोष में खुलकर दान देना चाहिए। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में दान देने के तरीकों के बारे में बताया गया है। पीएमओ की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन दान भी दिया जा सकता है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com