-->

Breaking News

राम मन्दिर आंदोलन के अग्रणी नेता महंत अवैद्यनाथ का निधन

गोरखपुर : गौरक्ष पीठ के पीठाधीश्वर और राम मन्दिर आंदोलन के अग्रणी नेता पूर्व सांसद महन्त अवैद्यनाथ का आज देर शाम लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे।

सूत्रों ने बताया कि कई बार विधायक और सांसद रहे महन्त अवैद्यनाथ पिछले कुछ महीनों से बीमार थे और गुड़गांव के मेदान्ता अस्पताल में भर्ती थे। सूत्रों ने बताया कि उन्हें शुक्रवार शाम ही वहां से गौरक्ष पीठ के अस्पताल में लाया गया था, जहां रात लगभग नौ बजे उनका निधन हो गया।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी सहित पार्टी के तमाम नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com