-->

Breaking News

'महायुति' सत्ता में आया तो किताब मुक्त होंगे सरकारी स्कूल: उद्धव

मुंबई। स्कूली शिक्षा को किताब से मुक्त करने की योजना का खुलासा करते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद यदि महायुति (शिवसेना, भाजपा व अन्य दलों का गठबंधन) सत्ता में आया तो राज्य भर में छात्रों के लिए ई-लर्निग योजना की शुरुआत की जाएगी।

पार्टी कार्यालय सेना भवन में गुरुवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि यदि हमें राज्य में सत्ता मिली तो हम स्कूली शिक्षा को किताबों से मुक्त करेंगे। सभी राज्य सरकार द्वारा संचालित स्कूलों को ई-लर्निग किट और टेलीविजन सेट उपलब्ध कराया जाएगा, जहां केवल एक सीडी लगाने के साथ ही छात्र सभी विषयों का डिजिटल प्रारूप में अध्ययन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल के 8वीं से 10वीं वर्ग के सभी छात्रों को टैबलेट उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके मेमोरी कार्ड में पूरा पाठ्यक्रम संग्रहित रहेगा जिससे छात्रों को स्कूल बैग ढोने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ठाकरे ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि छात्रों के टैब में सभी भाषा में पाठ्यक्रम उपलब्ध हों और वे ऑडियो-विजुअल रूप में अध्ययन कर सकें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों के छात्रों को टैब के साथ सोलर चार्जर भी दिया जाएगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com