अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए जूझ रहा है वनडे क्रिकेट: द्रविड़
मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने शुक्रवार को कहा कि खेल के तीन प्रारूपों में फिलहाल वनडे क्रिकेट सबसे अधिक अप्रासंगिक है और अपना अस्तित्व बचाए रखने के लिए जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि इसे प्रासंगिक बनाए जाने के लिए चैम्पियन्स ट्रॉफी या विश्व कप जैसे अधिक टूर्नामेंटों का आयोजन करना होगा।
द्रविड़ ने यहां छठा दिलीप सरदेसाई स्मृति लेक्चर देने के बाद कहा, मुझे लगता है कि वनडे क्रिकेट जूझ रहा है। वनडे क्रिकेट को अगर आप चैम्पियन्स ट्रॉफी या विश्व कप के नजरिए से देखो तो यह प्रासंगिक है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि सभी अन्य वनडे क्रिकेट को इस तरह से खेला जाना चाहिए कि यह चैम्पियन्स ट्रॉफी और विश्व कप में खेलने की ओर बढ़े। मुझे लगता है कि बेमानी वनडे मैच हो रहे हैं और काफी अधिक वनडे मैच समस्या हो सकते हैं।
द्रविड़ ने कहा, इसमें कमी की जा सकती है और लोग कम वनडे क्रिकेट (द्विपक्षीय सीरीज) खेलें और अधिक वनडे टूर्नामेंट खेलें। अवैध गेंदबाजी एक्शन पर द्रविड़ ने कहा कि ‘चकिंग’ अपराध नहीं है लेकिन तकनीकी खामी में सुधार किया जाना चाहिए।
द्रविड़ ने कहा, आईसीसी का नियम है। जब उन्होंने काफी पुरानी फटेज की समीक्षा की तो पाया कि कोहनी का 15 डिग्री तक मुड़ना सामान्य है। सभी ऐसा कर रहे हैं। ग्लेन मैकग्रा की कोहनी भी मुड़ती थी लेकिन यह 15 डिग्री के भीतर था इसलिए वह चकिंग नहीं करता था। इसके लिए एक प्रणाली है।
उन्होंने कहा, मुझे इस बात की खुशी है कि वे इसे कड़ाई से लागू कर रहे हैं और इसकी समीक्षा कर रहे हैं। मैं उन्हें संदेह का लाभ देता हूं। आईसीसी अधिक सतर्क हो गया है और वे ऐसा नहीं कह रहे हैं कि अगर 2009 में आप सही साबित हुए हो तो दोबारा आपका परीक्षण नहीं होगा।
इस पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, निजी तौर पर मुझे नहीं लगता कि आपको चकिंग को अपराध के तौर पर देखना चाहिए। मुझे लगता है कि यह सिर्फ तकनीकी खामी है और इसे इसी तरह देखा जाना चाहिए। अगर आपके एक्शन में तकनीकी खामी है तो जाइए और इसे सही कीजिए और वापस आइए।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com