बरकरार रहेगा रामसेतु का अस्तित्व: गडकरी
नई दिल्ली। सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि रामसेतु का अस्तित्व बरकरार रहेगा और तोड़ने की कोई भी साजिश पूरी होने नहीं दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह यह बात संसद में भी कह चुके हैं।
गडकरी ने कहा कि भगवान राम की वानर सेना ने लंका पर हमले से पहले यह रामसेतु बनाया था। उनके साथ करोडों हिन्दुओं की भावनाएं और आस्था जुड़ी हुई है इसलिए उनका अस्तित्व बरकरार रहेगा। उन्होंने यह आश्वासन उस समय दिया जब रामलीला महासंघ के प्रधान सुखबीर सरन अग्रवाल और लव कुश के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने उनसे मुलाकात की।
इस मौके पर अग्रवाल ने मांग की कि रामसेतु को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जाए। नासा ने भी रामसेतु के अस्तित्व की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से बाकायदा दूरबीन लगाकर रामसेतु के दर्शन कराए जाएं इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और राम भक्तों की भावनाओं का भी आदर होगा।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com