-->

Breaking News

सोने और चांदी में गिरावट हुई तेज

नयी दिल्ली : कमजोर वैश्विक रुख के बीच आभूषण निर्माताओं और फुटकर मांग कमजोर पडने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने में लगातार तीसरे दिन गिरावट का रुख जारी रहा. आज इसके भाव 45 रुपये की गिरावट के साथ 27370 रुपये प्रति दस ग्राम रह गये. औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मांग कमजोर पडने से चांदी के भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 41250 रुपये प्रति किलो बोले गये.

सर्राफा व्यापारी ने बताया कि 'श्राद्ध' के कारण हिन्दू धर्मावलम्बी में 15 दिन तक कोई नयी खरीदारी नहीं करते है. इस कारण सोने और चांदी में गिरावट आयी. वैश्विक बाजार में सोने के भाव गिरकर 8 माह के निचले स्तर पर चले गये. इससे भी बाजार धारणा प्रभावित हुयी. न्यूयार्क में सोने के भाव 0.6 प्रतिशत गिरकर 1231.50 डालर और चांदी के भाव गिरकर 18.45 डालर प्रति औंस रह गये.

दिल्ली में सोना 99.9 और 99.5 शुद्ध के भाव 45 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 27370 रुपये और 27170 रुपये प्रति दस ग्राम बंद हुए. गिन्नी के पूर्वस्तर 24400 रुपये प्रति आठ ग्राम  अपरिवर्तित बंद हुए. चांदी तैयार के भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 41250 रुपये और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 100 रुपये टूट कर 41300 रुपये किलो बंद हुए. सीमित कारोबार के दौरान चांदी सिक्का के भाव पूर्वस्तर 71000:72000 रुपये प्रति सैंकडा अपरिवर्तित बंद हुए.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com