स्वस्थ और खूबसूरत त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है अनार
लंदन: अनार में कई स्वास्थ्यवर्धक गुण होते हैं। यह स्वस्थ और खूबसूरत त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद है। एक वेबसाइट के मुताबिक प्राकृतिक एवं आयुर्वेदिक तरीकों से त्वचा की देखभाल करने वाले सौंदर्य प्रसाधनों के ब्रांड अर्बन वेद के ब्रांड प्रबंधक रेन होम्स का कहना है कि अनार में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट उम्र बढ़ने के कुप्रभावों से बचाता है। इसके अलावा भी अनार कई मायनों में फायदेमंद है। अनार में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो बढ़ती उम्र में त्वचा को पोषण देता है, झुर्रियों से बचाता है और सेहत की दृष्टि से भी लाभदायक होता है। अनार का रस त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। यही नहीं, इसके बीजों को त्वचा की स्क्रबिंग के लिए उपयोग किया जा सकता है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com