इबोला पर चिकित्सा विशेषज्ञों से चर्चा करेंगे ओबामा
वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अफ्रीका से फैले घातक विषाणु इबोला पर अग्रणी चिकित्सा विशेषज्ञों से चर्चा करने के लिए अगले हफ्ते अटलांटा का दौरा करेंगे।
व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जॉश अर्नेस्ट ने कल संवाददताओं से कहा कि राष्ट्रपति पश्चिम अफ्रीका में इबोला विषाणु के फैलने पर जानकारी लेने रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र का दौ करेंगे। वह इस बीमारी के संबंध में अमेरिका की कार्रवाई को लेकर चर्चा करेंगे और प्रभावित लोगों की मदद कर रहे वैज्ञानिकों, डॉक्टरों तथा स्वास्थ्य कर्मियों का शुक्रिया अदा करेंगे। अर्नेस्ट ने कहा कि ओबामा मध्य पश्चिम के कई राज्यों में फैली श्वसन संबंधी बीमारी पर भी जानकारी लेंगे।
पेंटागन ने कल कहा कि वह घातक इबोला विषाणु से लड़ाई में मदद के लिए पश्चिम अफ्रीका के लाइबेरिया में 25 बिस्तरों वाला एक अस्पताल भेजेगा। विभाग के प्रेस सचिव रीयर एडमिरल जॉन किर्बी ने कहा कि रक्षा विभाग ने इबोला से लड़ने के लिए करीब तीन करोड़ डॉलर की राशि मंजूर की है। इसमें अस्पताल मुहैया कराना और जांच उपकरण, आपूर्ति तथा प्रशिक्षण उपलब्ध कराना शामिल है।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com