-->

Breaking News

CM बनना चाहते हैं उद्धव, जनता से एक मौका देने की अपील

मुंबई : पहली बार किसी सार्वजनिक मंच से मुख्यमंत्री बनने की अपनी इच्छा जाहिर करते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को जनता से उन्हें एक मौका देने को कहा और साथ ही कहा कि इसके लिए जनता को पछताना नहीं पड़ेगा।

विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर भाजपा के साथ संबंधों में चल रहे तनाव के बीच उद्धव ने महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना के दबदबे का संकेत देते हुए कहा कि भगवा गठबंधन के सत्ता में आने की सूरत में राज्य पर राज करने वाला ‘व्यक्ति’ ‘केवल शिवसेना’ से होगा।

एक निजी न्यूज चैनल द्वारा आयोजित बातचीत में उद्धव ने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि लोग मुझे एक मौका दें और उन्हें शिकायत का मौका नहीं मिलेगा।’ शिवसेना अध्यक्ष ने इसके साथ ही कहा कि वह मुख्यमंत्री पद का सपना नहीं देख रहे हैं लेकिन जिम्मेदारी उठाने से भागेंगे भी नहीं।

उन्होंने कहा, ‘इसका फैसला लोगों को करना है, यदि वे मुझ पर भरोसा करते हैं तो। उन्हें फैसला करना होगा कि वे किस व्यक्ति (मुख्यमंत्री पद पर) को देखना चाहते हैं। मैं किसी पद के पीछे नहीं दौड़ रहा हूं, लेकिन जिम्मेदारी लेने से भागूंगा भी नहीं।’ यह पूछे जाने पर कि क्या यह ‘व्यक्ति’ शिवसेना से होगा, उद्धव ने कहा, ‘यह केवल शिवसेना से ही होगा।’ उद्धव ने कहा कि अक्सर उनकी नेतृत्व क्षमता के गुणों को लेकर सवाल किए जाते हैं, ‘लेकिन मैं बाला साहिब  (बाल ठाकरे) का पुत्र हूं और कभी जिम्मेदारी लेने से पीछे नहीं हटूंगा।’

भाजपा के साथ सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप देने में हो रही देरी के बारे में पूछे जाने पर उद्धव ने कहा, ‘मेरी ओर से कोई दिक्कत नहीं है।’

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com