-->

Breaking News

NDMC ने अजित सिंह के आवास की बिजली आपूर्ति काटी

नई दिल्ली : एनडीएमसी ने शनिवार को पूर्व केंद्रीय उड्डयन मंत्री अजित सिंह के 12, तुगलक रोड स्थित आवास की बिजली आपूर्ति काट दी। एनडीएमसी ने यह कार्रवाई अजित सिंह द्वारा सरकारी आवास खाली न किए जाने पर की है। एनडीएमसी इससे पहले  राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख अजित सिंह को आवास खाली करने का नोटिस दे चुका था। सिंह को यह बंगला यूपीए-2 सरकार के कार्यकाल के दौरान आबंटित हुआ था।

इस सप्ताह की शुरुआत में शहरी विकास मंत्रालय एवं दिल्ली पुलिस की एक टीम बंगला खाली करने के लिए उनके आवास गई थी लेकिन पुलिस टीम को पूर्व केंद्रीय मंत्री वहां नहीं मिले।

शहरी विकास मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें पूर्व उड्डयन मंत्री अजीत सिंह के 12 तुगलक रोड स्थित आवास पर उनके समर्थकों के एक समूह से प्रतिरोध का सामना करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि शहरी विकास मंत्रालय और दिल्ली पुलिस के कर्मियों की टीम उसके बाद तत्काल वहां से चली आई।

अगले कदम के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा कि हम आवास खाली कराने के लिए पूर्व मंत्री से सहयोग मांगने के लिए एकबार फिर उनसे संपर्क करेंगे।

 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com