-->

Breaking News

विराट कोहली की मां ने अनुष्का से की मुलाकात

मुंबई: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। खबरें हैं कि कोहली के परिवार ने अनुष्का और उनके परिवार से मुलाकात की है। सूत्रों का कहना है कि दोनों का परिवार जल्द ही शादी की तारीख का ऐलान कर सकता है। विराट की मां सरोज मुम्बई में अनुष्का से मिलने कुछ दिन पहले ही पहुंची थीं। उनके साथ विराट के भाई भी थे।

गौरतलब है कि टीम इंडिया के इंगलैंड दौरे पर अनुष्का विराट से मिलने लंदन पहुंची थीं जहां दोनों एक ही होटल में रुके थे। बी.सी.सी.आई. ने इस बात पर सफाई देते हुए कहा था कि विराट और अनुष्का जल्द ही शादी करने वाले हैं, इसी वजह से उन्होंने दोनों को साथ रुकने की इजाजत दी थी। हालांकि तब अनुष्का ने शादी की बात को सिरे से खारिज कर दिया था।  अनुष्का के दोस्तों में शुमार शाहरुख खान ने आई.पी.एल. ओपनिंग सैरेमनी के दौरान विराट के साथ अनुष्का को लेकर मजाक किया था। उन्होंने विराट का स्वयंवर आयोजित कर उनके लिए अनुष्का का चयन किया था।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com