-->

Breaking News

राज्यपाल द्वारा दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ

भोपाल : राज्यपाल राम नरेश यादव ने दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। राज्यपाल श्री यादव ने अपने संदेश में कहा है कि हमारे देश में मनाये जाने वाले सभी त्यौहारों में दीपावली का सामाजिक और धार्मिक दोनों दृष्टि से अत्यधिक महत्त्व है। दीपावली पर्व मर्यादा, सत्य, कर्म और सदभावना का सन्देश देता है। राज्यपाल ने कहा कि यह त्यौहार ‘तमसो मा ज्योतिर्गमय’ अर्थात् ‘अंधेरे से ज्योति अर्थात् प्रकाश की ओर जाइए’ कथन को सार्थक करता है।

राज्यपाल श्री यादव ने परम्परानुसार दीपावली का त्यौहार आपसी सदभाव और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की है। साथ ही सभी प्रदेशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com