-->

Breaking News

गोडसे को गांधी नहीं बल्कि नेहरू को मारना चाहिए था

तिरूअनंतपुरम। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मुखपत्र केसरी में 17 अक्टूबर को छपे एक लेख में अप्रत्यक्ष रूप से यह इशारा किया गया है कि नाथूराम विनायक गोडसे को महात्मा गांधी को नहीं बल्कि जवाहरलाल नेहरू को मारना चाहिए था। यह लेख आरएसएस के मुखपत्र केसरी में प्रकाशित किया गया है।

एक अंग्रेजी समाचार पत्र में प्रकाशित लेख में भाजपा नेता बी गोपालकृष्णन ने लिखा है कि देश के बंटवारे और महात्मा गांधी की हत्या सहित देश की सभी त्रासदियों का कारण नेहरू का स्वार्थ था।

गोपालकृष्णन की दलील है कि अगर इतिहास के छात्रों ने ईमानदारी से बंटवारे के पहले के एतिहासिक तथ्यों और गोडसे के विचारों का अध्ययन किया होता तो वे इस निष्कर्ष पर पहुंच सकते थे कि गोडसे ने गलत निशाना चुना।

इस लेख में सफाई दी गई है कि न तो गोडसे स्वयंसेवक ही था और न ही गांधी की हत्या में संघ का कोई हाथ था। लेख में कहा गया है कि वैश्रि्वक नेता बनने के लिए नेहरू को गांधी जी का नाम, खादी और टोपी चाहिए थी। गोडसे जवाहरलाल नेहरू से कहीं बेहतर था। उसने सम्मानपूर्वक झुकने के बाद गांधी को गोली मारी थी। वह नेहरू जैसा नहीं था कि आगे से झुका और पीठे में छुरा घोंप दिया।

गौरतलब है कि गोपालकृष्णन केरल की चालाकुडी लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार रह चुके हैं। इस लेख के प्रकाशित होने के बाद सियासत में तूफान आने की पूरी आशंका है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com