प्रदेश में भाजपा बनाएगी 15 लाख सदस्य : धूमल
हमीरपुर: पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने अपने विस क्षेत्र हमीरपुर में मंगलवार को गांधी चौक से सदस्यता अभियान की शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने खुद लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। लोक संपर्क विभाग के सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक राजेंद्र राजन तथा जिला एसएफआई के पूर्व कैंपस अध्यक्ष संदीप ठाकुर ने भी भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि 31 दिसम्बर तक पूरे प्रदेश में भाजपा अपने 15 लाख सदस्य बनाएगी। पूरे देश में भाजपा साढ़े 10 करोड़ सदस्य बनाएगी जिसके साथ ही भाजपा पूरे विश्व का सबसे बड़ा सदस्यों का राजनीतिक दल बन जाएगा। उन्होंने बताया कि भाजपा अपने सदस्यता अभियान में प्रत्येक वर्ग को जोड़ेगी तथा खासकर युवाओं को भाजपा ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाएगी। इसके लिए भाजपा ने ऑनलाइन सदस्यता अभियान के साथ ही टोल फ्री नंबर भी जारी किया है जिस पर मिसड कॉल करते ही कोई भी व्यक्ति भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकता है।
इस अवसर पर हमीरपुर भाजपा के मंडलाध्यक्ष बलदेव धीमान, महामंत्री हरीश शर्मा व राजेश गौतम ने बताया कि हमीरपुर मंडल में साढ़े 5 हजार सदस्य पहले बने थे लेकिन इस बार इस आंकड़े को तिगुना किया जाएगा तथा 15 हजार सदस्य 31 दिसम्बर तक बनाए जाएंगे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com