सरकार झूठा प्रचार कर रही है: सोनिया
झारखंड: झारखंड के पटामडा में रैली को संबोधित करती हुई कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र में मौजूद मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मोदी सरकार पर झूठा प्रचार करने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि यह सरकार गरीबों को फायदा पहुंचाने वाली सरकार नहीं है। यह सरकार सिर्फ पूंजीपतियों को फायदा पहुंचा रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले कल कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सिंहभूमि में रैली को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर हमला बोला था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जमीन अधिग्रहण का कानून बनाया लेकिन केंद्र में भाजपा सरकार उद्योगपतियों को मदद करने के लिए इसे बदलना चाहती है।
राहुल गांधी ने कहा कि आप लोगों की जमीन पर सरकार की नजर है और वह उद्योगपतियों के लिए जमीन का अधिग्रहण करना चाहती है लेकिन कांग्रेस पार्टी जनता के साथ है और वह ऐसा नहीं होने देगी।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com