-->

Breaking News

BJP में अंदरूनी कलह: सेमरिया से विधायक नीलम मिश्रा ने CM को लिखा पत्र



रीवा/ भोपाल : अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा ने इसकी तैयारियां भी जोर शोर से शुरू कर दी है, लेकिन पार्टी में अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने आ रही है, जो कि सरकार के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। हाल ही में संपन्न हुए चित्रकूट उपचुनाव में भाजपा नेताओं में असंतोष दिखाई दिया था और हार भी झेलनी पड़ी । अब एक और बड़ी नेता ने अपने ही मंत्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है, सत्ताधारी दल भाजपा की महिला विधायक नीलम मिश्रा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल के खिलाफ मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है जिसमे उन्होंने मंत्री पर पार्टी के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है।


रीवा जिले के सेमरिया से विधायक नीलम मिश्रा ने सीएम को पत्र लिखकर आरोप लगाए हैं कि मंत्री शुक्ल पार्टी के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। दुसरे विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों को हराने की साजिश रच रहे हैं। सेमरिया क्षेत्र के बसामान मामा में गौ अभ्यारण बनाये जाने को भी राजनीतिक साजिश करार दिया है। पूर्व में भी गौशाला से फसलें तबाह हुई थी। किसानों में आक्रोश था, गायों की मौत से बीमारियां भी फैली थी। उन्होंने कहा है गौशाला के नाम पर शासकीय राशि हड़पने की साजिश है यह मेरे इलाके में चार साल से कोई काम नहीं हुआ है, सिर्फ मंत्री के पीए और सांसद के घर की सड़कें बनी हैं। ऐसी विधायकी किस काम की अब मेरे इलाके में सियासी साजिश रची जा रही है। वहीं जानभूझ कर ऐसे कार्य कराये जा रहे हैं जिससे पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़के। उन्होंने चेतावनी दी है कि मंत्री की मनमानी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेंगे।


यह पहली बार नहीं जब विधायक नीलम मिश्रा ने मंत्री या पार्टी के नेताओं के खिलाफ ऐसे आरोप लगाए हों। मुख्यमंत्री को अवैध खनन के संबंध में भी चिठ्ठी लिख चुकी है,  उन्होंने कलेक्टर और संयुक्त संचालक नगर एवं ग्राम निवेश को चिट्ठी लिखकर मंत्री राजेन्द्र शुक्ला पर अतिक्रमण का आरोप भी लगाया था। तत्कालीन कलेक्टर राहुल जैन के खिलाफ भी उन्होंने सीएम से शिकायत की थी। सांसद जनार्दन मिश्रा के विरोध में थाने में धरना भी दे चुकी है। तब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान को विवाद शांत कराने के लिए मामले में कूदना पड़ा था।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com