-->

Breaking News

मनमोहन सिंह को सम्मानित करेगा जापान

नई दिल्ली : देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को जापान सबसे बड़ा सम्मान देने जा रहा है। मनमोहन सिंह को जापान-भारत के रिश्तों को नए आयाम तक पहुंचाने के लिए यह सम्मान दिया जाएगा।

सिंह को जापान का सबसे बड़े अवॉर्ड 'द ग्रैंड कॉर्डन ऑफ द ऑर्डर ऑफ पॉआलोनिया फ्लावर्स' सम्मान से नवाजे जाने की घोषणा की गई है। जापानी दूतावास के मुताबिक पिछले 35 वर्षों के दौरान जापान और भारत के बीच बढ़ी दोस्ती और आपसी सहयोग में उनकी कोशिशों के लिए यह सम्मान दिया जाएगा।

होंगे पहले भारतीय-

यह राष्ट्रीय सम्मान पाने वाले मनमोहन सिंह पहले भारतीय होंगे। इस ऐलान पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि इस सम्मान को पाने के बाद वह बहुत ही अच्छा महसूस कर रहे हैं। स‌िंह बोले कि वह सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत और जापान के बीच इतने बेहतर संबंध सिर्फ मेरे प्रधानमंत्री पद पर रहते ही नहीं बने बल्कि अपनी नौकरी के दौरान भी किए गए कार्यों के कारण यह सपने जैसी चुनौती पूरी हो पाई है।

मनमोहन सिंह के साथ दुनिया भर के 57 लोगों को यह प्रतिष्ठित सम्मान मिलेगा। मनमोहन सिंह ने कहा कि भारत-जापान ने साझा विज़न के साथ आगे बढ़कर एक अहम मुकाम हासिल किया है। बीते कई दशकों में दोनों देशों ने अपने हितों और अपने मूल्यों को ध्यान में रखकर नए संबंध विकसित किए हैं। सिंह का कहना है कि इस बात में मुझे कोई संदेह नहीं है कि दोनों देश साझा प्रयासों से हमारे बीच द्व‌िपक्षीय संबंध इस नए स्तर पर बने हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com