-->

Breaking News

गूगल ने डूडल बना कर मनाया चिल्ड्रेंस डे

नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी गूगल ने आज अपना डूडल बाल दिवस को समर्पित किया। गूगल के इस खास डूडल में असम की की संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता को दर्शाया गया है। गूगल ने इस खास डूडल के लिए एक प्रतियोगिता का आयोजन किया था जिसमें पुणे की वैदेही रेड्डी ने विजेता रहीं।

हर साल 14 नवंबर को भारत के पहले प्रधानमंत्री की जयंती पर बाल दिवस के रूप में मनाते हैं। पंडित नेहरू के बच्चों के प्रति अपार प्रेम को देखते हुए बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के नाम से बुलाते थे। आज पंडित नेहरू की 125वीं जयंती है।

गूगल ने इस खास डूडल के लिए 'अ प्लेस इन इंडिया आई विश टू विजिट' थीम पर प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इस प्रतियोगिता में वैदेही रेड्डी ने 'प्राकृतिक और सांस्कृतिक स्वर्ग: असम' पर पेन्टिंग बनाई जिसे गूगल ने विजेता घोषित किया।

इस पेन्टिंग में असम की सुंदरता को बहुत ही कलात्मक तरीके से पेश किया गया है। असम के शेर से लेकर विश्व प्रसिद्ध चाय के बागान सभी इस पेन्टिंग में देखे जा सकते हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com