-->

Breaking News

बड़गाम घटना ‘बेहद अफसोसजनक’: जेटली

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने कश्मीर घाटी के बड़गाम में हुई घटना को सोमवार रात ‘बेहद अफसोसजनक’ बताया जिसमें सेना की गोलीबारी में दो नागरिक मारे गए तथा कई घायल हो गए। केंद्र ने कहा कि इस घटना की निष्पक्ष जांच करायी जाएगी तथा दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने कहा, ‘कश्मीर घाटी में बड़गाम घटना बेहद अफसोसजनक है। निष्पक्ष जांच करायी जाएगी और दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।’ रक्षा मंत्री की यह टिप्पणी घटना के कुछ घंटों के भीतर आयी है जिसमें सेना की गोलीबारी में दो नागरिक मारे गए तथा दो अन्य घायल हो गए।मध्य कश्मीर के बड़गाम जिले में जांच नाके पर कहे जाने के बावजूद वाहन को नहीं रोकने के कारण यह घटना हुई।

सेना के प्रवक्ता कर्नल बृजेश पांडे के अनुसार, सुरक्षा बलों को जानकारी मिली थी कि उग्रवादी एक सफेद निजी कार में श्रीनगर के नौगांव इलाके से बड़गाम जिले के छत्रग्राम होते हुए पुलवामा जिले की ओर जा रहे हैं। उन्होंने बताया, ‘आतंकवादियों को पकड़ने के लिए इस रूट में वाहनों की जांच के लिए तीन जांच नाके लगाए गए। जिस कार में युवक सवार थे वह दो नाकों पर नहीं रूकी। उन्हें रूकने का इशारा किया गया था।’ कर्नल पांडे ने बताया, ‘छत्रग्राम में तीसरे नाके को तो वे तोड़ते हुए निकल गए जिसके बाद सुरक्षा बलों को उन पर गोली चलानी पड़ी।’

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com