-->

Breaking News

सुनील शेट्टी की स्टाइलिश बेटी अथिया जो जल्द करेगी बॉलीवुड में एंट्री

मुंबई:  बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री को तैयार है। अथिया को भी बॉलीवुड में लाने के पीछे सलमान खान का हाथ है। सलमान ने कई लोगों को बॉलीवुड में ब्रेक दिया है अब इस लिस्ट में अथिया शेट्टी का नाम भी शुमार है।

हाल ही में सुनील शेट्टी को पत्नी माना और बेटी अथिया के साथ सलमान खान की बहन अर्पिता के वेडिंग रिसेप्शन में देखा गया। अर्पिता के रिसेप्शन के दौरान अथिया ने रानी कलर का डिजाइनर लहंगा पहना हुआ था।

गौरतलब है कि अथिया सलमान द्वारा प्रोड्यूस की जा रही फिल्म 'हीरो' से बतौर एक्ट्रेस बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। शायद यही कारण है कि वे अर्पिता के रिसेप्शन में पहुंची।

 अथिया शेट्टी सुनील के दोनों बच्चों में बड़ी हैं। उनका जन्म 5 नवंबर 1992 को हुआ था। उनके छोटे भाई का नाम अहान शेट्टी है। अथिया ने 18 साल की उम्र में फिल्म मेकिंग का कोर्स पूरा कर लिया था। उन्होंने यह कोर्स न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी (NYFA) से किया है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com