-->

Breaking News

PM मोदी के कार्यक्रम में CM राजे को दिखाए काले झंडे



झुंझुनूं। राजस्थान के झुंझुनूं में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान के विस्तार और राष्ट्रीय पोषण मिशन की शुरूआत की। इस दौरान यहां आयोजित कार्यक्रम के तहत झुंझुनूं में हुई पीएम नरेन्द्र मोदी की सभा में कुछ लोगों ने काले झंडे भी दिखाए। यह झंडे तब दिखाए गए, जब मंच पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का उद्बोधन चल रहा था।

इसी दौरान सभास्थल में मंच के सामने बाईं तरफ खड़े कुछ युवाओं ने काले कपड़े और झंडे हवा में लहराए और नारेबाजी भी की। हालांकि इस बारे में भाजपा नेता खुद को अन्जान बता रहे हैं कि ये लोग कौन थे। लेकिन जब यह घटनाक्रम हुआ तो दूर बैठे भाजपा विधायक अभिषेक मटोरिया, शुभकरण चौधरी और सांसद संतोष अहलावत के बेटे तरूण अहलावत सहित पुलिस के कई आला अधिकारी वहां समझाइश के लिए जा पहुंचे।

इन्होंने इन युवाओं को समझाइश के जरीये शांत करवाया, लेकिन एकाएक हुए इस घटनाक्रम के बाद समारोह में आए भाजपा का हर नेता अंचभित था। वही मंच पर मौजूद पीएम मोदी ने भी एक बार हंगामा कर रहे युवकों की ओर देखा, लेकिन दूसरे ही पल उसे इगनोर कर दूसरी ओर देखने लगे। गौरतलब है कि राजस्थान में अब तक के इतिहास में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में इस तरह का यह पहला वाक्या हुआ है।






MP ONLINE News से जुड़े अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करे! हर पल अपडेट रहने के लिए अभी डाउनलोड करें MP ONLINE News Mobile Application

1 comment

Anonymous said...

achcha kiya

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com