कौन-कौन हैं भारत के रत्न?
भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के संस्थापक मदन मोहन मालवीय और भारतीय जनता
पार्टी के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न
देने की घोषणा की.
मदन मोहन मालवीय को मरणोपरांत यह सम्मान दिया जा रहा है.
भारत रत्न, भारत का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है. यह किसी भी क्षेत्र में सर्वोच्च सेवा या प्रदर्शन के लिए दिया जाता है.
इस सम्मान के तहत एक सम्मन पत्र और मेडल दिया जाता है. इसके तहत किसी भी तरह की नगद राशि नहीं दी जाती.
भारत रत्न पाने वालों की सूची
| चक्रवर्ती राजगोपालाचारी | 1954 |
| डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन | 1954 |
| डॉक्टर चंद्रशेखर वेंकट रमण | 1954 |
| डॉक्टर भगवान दास | 1955 |
| डॉक्टर एम विश्वेश्वरैया | 1955 |
| पंडित जवाहरलाल नेहरू | 1955 |
| पंडित गोविंद वल्लभ पंत | 1957 |
| डॉक्टर डी केशव कर्वे | 1958 |
| डॉक्टर विधान चंद्र रॉय | 1961 |
| पुरुषोत्तम दास टंडन | 1961 |
| डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद | 1962 |
| डॉक्टर ज़ाकिर हुसैन | 1963 |
| डॉक्टर पांडुरंग वामन काने | 1963 |
| लाल बहादुर शास्त्री(मरणोपरांत) | 1966 |
| इंदिरा गांधी | 1971 |
| वराहगिरि वेंकट गिरि | 1975 |
| कुमारस्वामी कामराज (मरणोपरांत) | 1976 |
| मदर टेरेसा | 1980 |
| आचार्य विनोबा भावे | 1983 |
| ख़ान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान | 1987 |
| एम गोपालन रामचंद्रन (मरणोपरांत) | 1988 |
| डॉक्टर भीमराव रामजी आंबेडकर(मरणोपरांत) | 1990 |
| डॉक्टर नेल्सन मंडेला | 1990 |
| राजीव गांधी (मरणोपरांत) | 1991 |
| सरदार वल्लभ भाई पटेल (मरणोपरांत) | 1991 |
| मोरारजी देसाई | 1991 |
| मौलाना अब्दुल कलाम आज़ाद(मरणोपरांत) | 1992 |
| जेआरडी टाटा | 1992 |
| सत्यजीत रे | 1992 |
| गुलज़ारी लाल नंदा | 1997 |
| अरुणा आसफ़ अली (मरणोपरांत) | 1997 |
| डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम | 1997 |
| एमएस सुब्बुलक्ष्मी | 1998 |
| सी सुब्रमण्यम | 1998 |
| जयप्रकाश नारायण (मरणोपरांत) | 1999 |
| प्रोफ़ेसर अमर्त्य सेन | 1999 |
| लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई (मरणोपरांत) | 1999 |
| पंडित रवि शंकर | 1999 |
| लता दीनानाथ मंगेशकर | 2001 |
| बिस्मिल्लाह ख़ान | 2001 |
| पंडित भीमसेन जोशी | 2009 |
| सीएनआर राव | 2014 |
| सचिन रमेश तेंदुलकर | 2014 |
| मदन मोहन मालवीय | 2014 |
| अटल बिहारी वाजपेयी | 2014 |
जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी
को प्रधानमंत्री रहते हुए भारत रत्न मिला था. वहीं लाल बहादुर शास्त्री
मरणोपरांत भारत रत्न पाने वाले पहले व्यक्ति थे.
क्रिकेट खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर अब तक सबसे युवा भारत रत्न हैं.
सन्
1954 में स्थापित भारत रत्न सम्मान पहले केवल जीवित व्यक्ति को दिए जाने
का प्रावधान था. बाद में इसमें संशोधन करके मृत व्यक्तियों को भी भारत रत्न
देने की बात जोड़ी गई.

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com