बैंक में ताले लगे, कर्मचारियों रोड में उतरे
भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंक कर्मचारी हड़ताल पर हैं। देशव्यापी हड़ताल के कारण राजधानी में 46 बैंकों की 300 से अधिक बैंक शाखाओं के ताले नहीं खुले। हड़ताल से राजधानी में 40 हजार करोड़ का बैंकिंग कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है। कर्मचारी 'वेतन पुनरीक्षण समझौता शीघ्र करने" की मांग कर रहे हैं।
इंडिया वन समाचार को मिली जानकारी के अनुसार यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर देशभर में पहले दौर की हड़ताल 12 नवंबर को हो चुकी है। दूसरे चरण में 2 से 5 दिसंबर तक आंचलिक हड़ताल की जा रही है। इसी सिलसिले में आज बुधवार को मप्र और छत्तीसगढ़ की बैंकों में हड़ताल की जा रही है।मप्र में सभी सरकारी बैंकों की करीब 4 हजार शाखाओं के 40 हजार और राजधानी में करीब 5 हजार बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी हड़ताल पर हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के को-आर्डिनेटर वीके शर्मा ने बताया कि हड़ताल के दौरान धरना-प्रदर्शन, रैली और सभाएं आयोजित की जा रही हैं।

चेक क्लीयर नहीं होंगे:
हड़ताल का रुपयों के लेन-देन पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। क्योंकि मंगलवार शाम को ही सभी बैंकों के करीब 1100 एटीएम रुपयों से फुल कर दिए गए हैं। असर पड़ेगा तो चेक क्लीयरेंस पर। करीब 25 हजार से अधिक चैक रुकने की आशंका है।

हड़ताल के समर्थन में प्रदर्शन:
एक दिनी बैंक हड़ताल की पूर्व संध्या पर विभिन्न् बैंकों के कर्मचारियों-अधिकारियों ने मंगलवार शाम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया प्रधान कार्यालय होशंगाबाद रोड के सामपे प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने यहां नारेबाजी की और सभा को फोरम के संयोजक संजीव मिश्रा, को-ऑर्डिनेटर वीके शर्मा, अरुण भगोलीवाल, डीके पोद्दार, दीपकरत्न शर्मा, राकेश अग्रवाल, संजय कुदेशिया, संतोष जैन सहित अन्य ने संबोधित किया। वक्ताओं ने मांग पूरी न होने के लिए केंद्र सरकार और भारतीय बैंक संघ के अड़ियल रवैये को जिम्मेदार ठहराया।
कौन है हड़ताल में शामिल:
जानकारी के अनुसार इस हड़ताल में 27 सरकारी बैंकों के अलावा 12 निजी बैंक और 6 विदेशी बैंक शामिल होंगे। इसका 9 बैंक कर्मचारी यूनियन और ऑफिसर यूनियन समर्थन कर रही हैं। इस हड़ताल से 50,000 से ज्यादा बैंक शाखाओं में काम-काज प्रभावित होगा। कल से 4 दिन बैंकों की हड़ताल, 50,000 से ज्यादा ब्रांच पर काम-काज प्रभावित रहेगा।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com