-->

Breaking News

हमें गर्व है जांबाजों पर जिनकी वजह से हम आराम की नींद सोते हैं: राजनाथ

नई दिल्ली : सीमा सुरक्षा बल ने आज अपना 49वां स्थापना दिवस दिल्ली में बीएसएफ हेडक्वार्टर मनाया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को बुलाया गया। गृहमंत्री ने जवानों की खूब हौसला अफजाई की। जिन्होंने परेड ग्राउंड में सीमा सुरक्षा बल का निरीक्षण किया और देश पर कुर्बान होने को तैयार रहने वाले जवानों के जलवे भी देखे। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने आज राजपथ पर नजारा पेश कर समां को बांध लिया और लोगों को मदहोश कर दिया। जांबाजों के करतबों ने गृहमंत्री को अंदर से झकझोर दिया। खुद वह अपनी सीट से उठकर जांबाजों से मिलने ग्राऊंड में आ पहुंचे।

बीएसएफ और सेना की तारीफ करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि इन दोनों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। जब भी हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान को कोई खतरा होता है तब ये चट्टान बन कर सामने खड़े हो जाते हैं। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को भी निशाने पर लिया और कहा कि पाकिस्तान बार-बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। लेकिन बीएसएफ के जवानों ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया। गृहमंत्री ने कहा कि हमारा ये भारत, हम भारत में रहने वाले लोग, अहिंसा के पुजारी हैं। लेकिन जब कोई हमारे स्वाभिमान पर चोट लगाने की कोशिश करता है तो हमारे ये जवान महाकाल बन कर खड़े हो जाते हैं। उन्होंने कहा पाकिस्तान बार-बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। बीएसएफ के जवानों ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया।

परेड में देश की लड़कियां भी महिला बटालियन में सीना तानकर अपने साहस का प्रदर्शन कर रही थीं। जिन्हें देखकर लगा कि आज लड़कियां-लड़कों से किसी मामलों में कम नही हैं। जवानों ने कहा कि हमें गर्व है कि आज हम भी देश कि पहरेदार हैं। इतना ही नही बी.एस.एफ . में इंसानो के इलावा कुत्ते भी गर्व से अपने काम का प्रदर्शन कर रहे थे। शेरा नाम के इस वफादार ने गृहमंत्री को फूलों कि टोकरी देकर उनका स्वागत किया। जांबाजो के हौसलों को देखकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा,  ‘‘हमें गर्व है इन जांबाजों पर जिनकी वजह से हम आराम की नींद सोते हैं।’’

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com