-->

Breaking News

तीन हजार लोगों के साथ तिलक लेकर मुलायम के घर जाएंगे लालू

पटना : राजद अध्‍यक्ष लालू प्रसाद यादव के होने वाले दामाद तेज प्रताप यादव का तिलक समारोह भी राजनीतिक रंग में रंगी दिखेगी। दरअसल लालू अपनी बेटी राजलक्ष्मी का तिलक तीन हजार से ज्‍यादा लोगों के साथ लेकर सैफई जाएंगे। इसमें राजद, जदयू और कांग्रेस के कई नेता होंगे। तिलक 21 फरवरी को होगी। विवाह 26 फरवरी को दिल्ली स्थित होटल अशोका में होगा।

मालूम हो कि लालू के होने वाले दामाद तेज प्रताप सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के पौत्र हैं। तेज प्रताप यादव मैनपुरी के सांसद हैं। लालू के पारिवारिक मित्रों ने बताया कि तिलक समारोह आमंत्रित लोगों को 20 फरवरी को ही सैफई पहुंचना है।

समारोह में भाग लेने के लिए तीनों दलों के सभी सांसदों-विधायकों के अलावा पार्टी पदाधिकारियों को आमंत्रित किया जा रहा है। पाटलिपुत्र व सारण संसदीय क्षेत्र से 150-150 शुभेच्छुओं को आमंत्रित किया जाएगा। सारण संसदीय क्षेत्र से लालू प्रसाद सांसद रह चुके हैं।

तिलक में ये हैं आमंत्रित   

सैफई पहुंचने के लिए आंमत्रित लोगों की सूची में राजद के 24 विधानसभा सदस्य और पांच विधान परिषद सदस्य हैं। इसके अलावा 25 पूर्व सांसद, 125 पूर्व विधायक, 600 राजद के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष व जिले में पार्टी के पदाधिकारी सहित 1000 लोग, जदयू के 108 विधानसभा सदस्य, 22 विधान परिषद सदस्य, 14 सांसद, 50 पूर्व सांसद, विधायक, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सहित 101 पार्टी पदाधिकारी, कांग्रेस के 2 संसद सदस्य, 5 विधानसभा व 3 विधान परिषद सदस्यों के अलावा 100 महत्वपूर्ण लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा रिश्तेदार व नजदीकी लोगों का रहना तो लाजिमी है ही।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com