टिकट न मिलने पर ठप कर दी कांग्रेस की साइट
नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस टिकट न मिलने से नाराज पार्टी टॉप टेक
एक्सपर्ट ने कांग्रेस को डबल झटका दे दिया। पार्टी तो छोड़ी ही जाते-जाते
दिल्ली कांग्रेस की वेबसाइट और ऑनलाइन मुखपत्र संदेश के पोर्टल को भी बंद
कर दिया। इससे कांग्रेस की यह बेवसाइट और पोर्टल घंटों से ठप पड़ी हुई है।
चुनावी मौसम में कांग्रेस को इससे काफी शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है।

कांग्रेस के नेता और टॉप टेक एक्सपर्ट संजय पुरी 30 साल से कांग्रेस से जुड़े हुए थे। पुरी अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का टिकट चाहते थे, लेकिन पार्टी ने उनकी यह ख्वाहिश पूरी नहीं की। इसके बाद पुरी ने कांग्रेस को यह डबल झटका दे दिया।
पुरी ने पार्टी की साइट को बंद करने को सही ठहराते हुए कहा, 'मैंने इन वेबसाइट्स को शुरू किया था। मैं सालों से खुद ही इसे चला रहा था। इसलिए ऐसी पार्टी जिसने मुझे धोखा दिया है, उसके पास में मैं अपनी साइट क्यों रहने देता।'
मंगलवार शाम से दिल्ली कांग्रेस की साइट dpcc.co.in और उसके मुखपत्र संदेश के पोर्टल congresssandesh.com पर 'असुविधा के लिए खेद है' मेसेज लिखा रहा है। कांग्रेस की यह दोनों साइट्स अभी भी डाउन हैं।

हालांकि कांग्रेस पार्टी अभी भी पुरी को मनाने के अंदाज में है। दिल्ली में AICC प्रमुख पीसी चाको से जब इस बाबात पूछा गया तो उन्होंने पुरी से इस्तीफे की खबर का खंडन किया। उन्होंने कहा कि पुरी अभी भी पार्टी के साथ हैं और पार्टी के लिए काम करेंगे।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com