कश्मीर मसले के लिए पाकिस्तान अब IB को बना रहा निशाना
जम्मू: सीमा सुरक्षा बल के जम्मू फ्रंटियर के महानिरीक्षक राकेश शर्मा ने आज कहा कि कश्मीर मसले को जिंदा रखने के लिए पाकिस्तान ने अब नियंत्रण रेखा (एलओसी) की बजाय अंतर्राष्ट्रीय सीमा(आईबी) को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। शर्मा ने यूनीवार्ता से विशेष बातचीत में कहा कि पाकिस्तान कश्मीर मसले को लेकर अंतर्राष्ट्रीय जगत और मीडिया का ध्यान आकॢषत करने के लिए पूरे जम्मू कश्मीर खासकर जम्मू क्षेत्र को अशांत दिखाना चाहता है। इसी रणनीति के तहत उसने एलओसी की बजाय अब आईबी को निशाना बनाना शुरू कर दिया है।
आईजी ने कहा कि यह निहायत ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं कि पाकिस्तान ने अपने नापाक मंसूबों को पूरा करने के लिए अब आम नागरिकों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारत की ओर से कभी भी पहले फायरिंग नहीं की जाती। लेकिन सीमा पार से बिना उकसावे की कार्रवाई होने पर भारत को आत्मरक्षा का पूरा अधिकार है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या राष्ट्र विरोधी कार्रवाई होने पर ‘देखते ही गोली मारने’ के निर्देश का बीएसएफ पालन कर रहा है।
शर्मा ने कहा कि ठंड के मौसम में कोहरे का फायदा उठाकर घुसपैठ की आंतकवादियों की कोशिशें बढऩे के मद्देनजर आइबी पर अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी समेत सभी प्रणालियां तैनात की गई है। उन्होने कहा की लेजर तकनीकी पर अभी काम हो रहा है। शर्मा ने कहा कि सरहद पर रहने वाले नागरिकों की ओर से पक्के बंकर के निर्माण की मांग है ताकि आपात स्थिति में वे वहां सुरक्षित रह सकें। उन्होंने कहा, ‘हमने यह प्रस्ताव नागरिक प्रशासन को भेज दिया है केन्द्र सरकार भी इस पर विचार कर रही है।’

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com