-->

Breaking News

मुशर्रफ का खुलासा: लादेन हमारा हीरो, लश्कर भी हमने बनाया

इस्लामाबाद : जिस सच को भारत बताता रहा है, उसे पहली बार पाकिस्तान ने स्वीकारा है। पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने पाक चैनल को दिए इंटरव्यू में माना कि आतंकियों को पाकिस्तान ने ही तैयार किया। इंटरव्यू 25 अक्टूबर का है। वीडियो मंगलवार को सामने आया है।

मैं इस पर डिस्कशन ही नहीं करता। हिंदुस्तान इनके पीछे लगा हुआ है तो हम भी लगे हुए हैं। आप देख रहे हैं कि आरएसएस ने अभी क्या किया? हमारे साथ क्रिकेट नहीं खेल रहे। शहरयार (पीसीबी प्रमुख) के साथ क्या किया, देखा आपने? कसूरी साहब वहां गए बुक लॉन्च करने, उनके साथ क्या हुआ? गुलाम अली का प्रोग्राम था बॉम्बे में। उसे बैन कर दिया। ये कौन कर रहा है? आरएसएस कर रही है न... और शिवसेना जो उनकी है। उनके प्राइम मिनिस्टर (नरेंद्र मोदी) कैबिनेट के साथ गए आरएसएस के सामने प्रेजेंटेशन देने। तो क्या वे शिवसेना लीडर को पकड़ रहे हैं? उनके जो बाल ठाकरे साहब थे, वो टेररिस्ट थे। किसी ने पकड़ा उन्हें? समझौता ब्लास्ट में सर्विंग कर्नल इनवॉल्व था। हमारे 100 से ज्यादा पाकिस्तानी मारे गए हैं। हाफिज की बात करते हो तो कर्नल को इधर दो।

माहौल 1979 से बहुत बदल चुका है। हमने पाकिस्तान के हक में रिलीजियस मिलिटेंसी शुरू की। सोवियत लोगों को निकालने के लिए। हम पूरी दुनिया से मुजाहिदीन लाए। हमने तालिबान को ट्रेंड किया। उन्हें हथियार दिए। अंदर भेजा। वो हमारे हीरो थे। हक्कानी हमारा हीरो है। ओसामा हमारा हीरो था। जवाहिरी हमारा हीरो था। तब माहौल अलग था। अब माहौल बदल गया है। जो हीरो थे, वो विलेन बन गए। 1990 के दशक की बात करें तो हमने कश्मीर में फ्रीडम स्ट्रगल शुरू किया। उनको इंडियन आर्मी ने बुरी तरह मारा। वो भागकर पाकिस्तान आ गए। हमने शरण दी। उनकी ट्रेनिंग भी होती थी। हमें लगता था कि ये मुजाहिदीन हैं जो इंडियन आर्मी से लड़ेंगे।

यहां लश्कर और उस जैसे 10-12 तंजीमें बनी। वो हमारे हीरो थे। कश्मीर के लिए जान लगाकर लड़ रहे थे। आज कहते हैं कि ये विलेन हैं, इन्हें मारो। पहले जो रिलीजियस मिलिटेंसी थी वह टेररिज्म में तब्दील हो गई। पहले उसका पॉजीटिव इंपैक्ट था। अब वो दुनिया में भी बदल गया और हमारे यहां भी। अब ये हमारे यहां बम ब्लास्ट कर रहे हैं। इन्हीं के लोग उनमें शामिल हो गए। इसी वजह से यह निगेटिव हो गए। इस वक्त इनको कंट्रोल करना चाहिए। हम खुद इससे अफेक्टेड हैं।

बेनजीर भुट्‌टो पर अटैक के बारे में सऊदी अरब से खुफिया सूचनाएं आई थीं?
हमें भी पता था। हमने भी बेनजीर को बताया था कि हमला हो सकता है। तीन से चार आत्मघाती दस्ते घूम रहे हैं। हमने उन्हें चेताया था कि सभा करने मत जाइए।

पाकिस्तान से उसी भाषा में बात करनी होगी, जो वह समझता है : डोभाल
पाकिस्तान कायराना हरकतों से बाज आए। उसकी तरक्की तभी होगी जब वह भारत और अन्य दक्षिण एशियाई देशों से संबंध सुधारेगा। जब तक वह ऐसा नहीं करता, तब तक भारत कर ही क्या सकता है? हमें उसे राजी करने के लिए पूरी गंभीरता से प्रयास करते रहना होगा। पाकिस्तान को जो भाषा समझ में आती है, उसी भाषा में बात करनी होगी। दक्षिण एशिया में पाक ही वह देश है जहां समस्या की जड़ है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com