-->

Breaking News

लापता तेन्दुआ मिला, वन विहार में ही था तेन्दुआ

भोपाल। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में मंगलवार सुबह लापता हुए आदमशोर तेन्दुए को वन विभाग ने 12 घन्टे की मशक्कत के बाद खोज निकाला। तेन्दुआ खाली पड़े रिनी एनक्लोजर में बाँस के झुरमुट के बीच बैठा मिला, जिसे चिकित्सकों ने सावधानी से निश्चेतन किया। तेन्दुए को पेन्थर एनक्लोजर में रखा गया है।

मंगलवार सुबह करीब नौ बजे जब वन विहार के कर्मचारी आदमखोर तेंदुए को भोजन देने उसके बाड़े गए, तो वह अपने बाड़े में नहीं था। गश्ती दल द्वारा तेन्दुआ लापता होने की खबर लगते ही सुबह 8 बजे से 95 लोगों की सर्चिंग टीम सक्रिय हो गई थी। इस टीम में वन विहार के 50 और भोपाल वृत्त के 45 अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे। इसके बाद वन विहार प्रबंधन ने अलर्ट जारी करते हुए वन विहार में भ्रमण कर रहे पर्यटकों को बाहर निकाला।

इस आदमखोर तेंदुएं को चार दिन पहले बुदनी से लेकर आया गया है। जानकारी के मुताबिक करीब दो सप्ताह से बुदनी क्षेत्र में दो साल के इस तेंदुए ने आतंक मचा रखा था। तेंदुएं ने बुदनी क्षेत्र में एक बच्चे को शिकार बनाया था और साथ ही कुछ लोगों को घायल भी किया था।

आज से फिर शुरु हुआ पर्यटकों के लिए वन विहार

तेन्दुए के लापता होने के बाद आज पर्यटकों की सुरक्षा की दृष्टि से वन विहार राष्ट्रीय उद्यान बंद कर दिया गया था, जो बुधवार से निर्धारित समय के अनुसार खुला है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com