केजरीवाल सरकार की उप-राज्यपाल ने 400 फाइलों की जांच के लिए बनाई कमेटी
नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने अरविंद केजरीवाल सरकार के फैसलों की जांच के लिए एक तीन सदस्यीय बनाई है जो 6 हफ़्तों में अपनी रिपोर्ट देगी. इस समिति में पूर्व CAG वीके शुंगलू, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एन गोपालस्वामी, और पूर्व मुख्य सतर्कता आयुक्त प्रदीप कुमार होंगे.
4 अगस्त को आए दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले के बाद एलजी ने दिल्ली सरकार के सभी विभागों को आदेश दिया था कि ऐसे सभी फैसले जिनकी अनुमति एलजी से ली जानी चाहिए थी, लेकिन नहीं ली गई, उनकी सभी फाइलें उपराज्यपाल दफ़्तर को भेजी जाएं. एलजी के मुताबिक ऐसी 400 से ज़्यादा फाइलें है.
क्या होगा समिति का काम
1. फैसले लेने में प्रक्रिया या किसी कानून का उल्लंघन तो नहीं हुआ
2. क्या ऐसे उल्लंघन जानबूझकर किए गए
3. इन उल्लंघन में मंत्रियों, अफसरों आदि के रोल की जांच करना और ज़िम्मेदारी तय करना
4. किस तरह की कार्रवाई की जाए ये सुझाव देना और अगर सरकारी खजाने को नुक्सान पहुंचा है तो कैसे उसकी भरपाई हो
5. हर फाइल के बारे में बताना कि क्या फैसले को नियमित किया जा सकता है या नहीं
6. नियमित करने या ना करने के क्या कानूनी, प्रशासनिक और आर्थिक नतीजे होंगे ये बताएगी समिति
7. अगर किसी मामले में और जांच की ज़रूरत हो तो सुझाव देना

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com