-->

Breaking News

ट्रेन में पांच लुटेरों से अकेले ही भिड़ी छात्रा

भोपाल। भोपाल एक्सप्रेस में हबीबगंज से मथुरा तक जा रही 18 वर्षीय छात्रा रजनी के साहस को देख लुटेरे भी दंग रह गए। रात करीब दो बजे ट्रेन झांसी स्टेशन से आगे निकलकर  एक स्टेशन पर रुकी ही थी कि सोते समय किसी ने उसका बैग खींचने का प्रयास किया। नींद खुलने पर उसने भी बैग पकड़ लिया, लेकिन बदमाश बैग लूटने में सफल हो गए। बदमाशों के पीछे रजनी भी नंगे पैर ट्रेन से उतरकर दौड़ पड़ी।

बैग में 7 हजार रुपयों के अलावा मां के गहने रखे हुए थे। इसी दौरान ट्रेन चल दी, लेकिन रजनी बिना किसी चिंता के आरोपियों का पीछा नहीं छोड़ा। एक आरोपी के उसके हत्थे चढ़ते ही अन्य लुटेरे उस पर टूटे पड़े। उसने भी आरोपियों को जबाव देते हुए उनसे बराबर से लड़ाई शुरू कर दी।

संख्या अधिक होने के कारण आरोपी उस पर भारी जरूर पड़े, लेकिन उसने एक को पकड़ लिया। युवती का साहस देख एक पुलिसकर्मी और यात्री वहां पहुंच गया। उन्होंने रजनी की मदद करते हुए दो बदमाशों को पकड़ लिया। कोलार निवासी रजनी शर्मा ने झांसी पुलिस को बताया।

कोलार निवासी नरेंद्र शर्मा के चार बेटों ओमवीर, कान्हा, नीरज और गोपाल में 18 वर्षीय रजनी दूसरे नंबर की बेटी है। वह 12वीं पास कर चुकी है। मथुरा शिफ्ट होने के चक्कर में रजनी ने कॉलेज में एडमिशन नहीं लिया। नरेंद्र के अनुसार सोमवार रात रजनी अपने भाईयों के साथ भोपाल एक्सप्रेस से मथुरा के लिए रवाना हो गई।

घटना के करीब आधे घंटे बाद उनके बेटों को रजनी के गायब होने का पता चला। सुबह सभी मथुरा पहुंच गए। इसी बीच रजनी का मोबाइल फोन भी बंद हो गया था, लेकिन सुबह करीब 6 बजे रजनी ने किसी तरह फोन पर हमसे संपर्क कर घटना की जानकारी दी। वह शाम 5 बजे सही-सलामत मथुरा पहुंच गई।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com