PM मोदी नहीं देखते तो मैं बह जाता : कैमरामैन संतोष
भोपाल। दूरदर्शन के कैमरामैन संतोष सेजकर ने बताया मैं भोपाल दूरदर्शन की टीम के साथ जामनगर जिले में स्थित साउनी डेम के उद्घाटन का कवरेज करने गया था। डेम के गेट खोलकर इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। मैं गेट नंबर एक के पास खड़ा होकर कवरेज कर रहा था इतने में डेम के अन्य गेट खुलने पर जलस्तर बढ़ गया।
पीएम ऊपर से यह सब देख रहे थे। वे समझ गए कि बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने तुरंत पुलिस को इशारा किया और मुझे बाहर निकाला गया। हमारा कैमरा बह गया था।
फोन पर उन्होंने बताया कि भोपाल से डेम के उद्घाटन का कवरेज करने 15 लोगों की टीम गई थी। मैं भी उसमें शामिल था। हमने अलग-अलग एंगल पर अपने कैमरे लगाए थे। वे गेट नंबर एक के पास समतल जगह पर कैमरा लगाकर कवरेज कर रहे थे। गेट से यह जगह करीब 25 फीट दूर होगी। जब पहला गेट खुला तो जल स्तर सामान्य था। लेकिन दो और तीन नंबर का गेट खुलते ही जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा। मैंने इस ओर ज्यादा ध्यान नहीं दिया और शूटिंग में लगा रहा।
ऊंचाई से प्रधानमंत्री ने मुझे देखा और समझ गए कि मेरा ध्यान पानी पर नहीं है ऐसे में मैं बह भी सकता हूं। उन्होंने तुरंत पुलिस को इशारा किया और तत्काल मुझे बाहर निकाला गया। जलस्तर इतना बढ़ गया था कि यह ट्रायपॉड के लेवल पर आ गया और कैमरा सहित अन्य सामान पानी में बह गए। कुछ अन्य लोकल मीडिया के कैमरे भी पानी में बहे। पर मैं उस स्थान पर था जो खतरनाक साबित हो सकता था। बाद में गेट बंद होने पर कैमरा कुछ दूर पर मिल गया था।
सेजकर ने बताया कि पूरा घटनाक्रम करीब सात मिनट का होगा। पानी इतनी तेजी से बढ़ा कि कुछ समझ नहीं आया। पीएम ने ऊपर से कम्युनिकेट किया जिस पर तत्काल एक्शन लिया गया। यह उनकी सजगता था कि वे सब ओर ध्यान दे रहे थे, जिससे कोई बड़ी घटना नहीं हुई।
कार्यक्रम खत्म होने के करीब आधा घंटे बाद सेजकर ने अपनी पत्नी कला सेजकर को घटना की जानकारी दी। तब तक टीवी चैनलों पर इसकी जानकारी आ गई थी। श्रीमती सेजकर ने पति की सलामती को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया।

No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com