-->

Breaking News

BJP के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सतीश का तीन दिवसीय मध्यप्रदेश दौरा संपन्न

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री व्ही सतीश ने अपने तीन दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास के दौरान आज अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की। उल्लेखनीय है कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष में भारतीय जनता पार्टी अखिल भारतीय स्तर पर कई प्रकार के बौद्धिक सांस्कृतिक, शैक्षणिक और सेवा कार्य को अभियान के रूप में लेने वाली है। एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का जो बीजमंत्र संगठन को दिया है,पार्टी उनके जन्म शताब्दी वर्ष में उस निमित्त अपने सभी प्रयास करने जा रही है।

वी सतीश ने प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में इस संबंध में सभी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने ग्वालियर में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के संबंध में भी चर्चा की। उल्लेखनीय है कि ग्वालियर में आगामी 28 और 29 सितंबर को प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक का आयोजन किया जा रहा है। ग्वालियर में कार्य समिति के आयोजन का उद्देश्य बहुत स्पष्ट है की एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने 13 अप्रैल 1964 को पहली बार ग्वालियर के दौलत गंज में स्थित रामनारायण की धर्मशाला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एकात्म मानववाद पर अपना प्रारूप प्रस्तुत किया था। कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा एकात्म मानव दर्शन पर दिए गए व्याख्यान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए रामनारायण धर्मशाला में दीनदयाल जी के स्मरण के साथ ही होगा। कार्यकारणी से पूर्व 27 सितंबर को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक ग्वालियर में ही संपन्न होगी। श्री सतीश अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपराहन पार्टी की सबसे छोटी इकाई बूथ की बैठक में भाग लेने के बाद भोपाल से प्रस्थान कर गए। भारतीय जनता पार्टी की योजना के अनुसार सभी अखिल भारतीय अधिकारी इन दिनों देश के सभी राज्यों में अपने प्रवास कर रहे हैं। उसी कड़ी में श्री वी सतीश का यह भोपाल प्रवास हुआ था।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com