-->

Breaking News

मिंटो हॉल से अब नहीं हटेगी गांधी प्रतिमा

भोपाल : मिंटो हॉल परिसर में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा को हटाने के मामले में फिलहाल विराम लगने जा रहा है। कांग्रेस और विभिन्न संगठनों के विरोध के चलते यहां से गांधजी की प्रतिमा को हटाने का निर्णय टाल दिया गया है। अब प्रतिमा वहीं स्थापित रहेगी। इसकी पुष्टि पर्यटन विकास निगम के अधिकारियों ने की है।

पिछले दिनों मिंटो हॉल के जीर्णोद्वार कार्य के तहत पार्क में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा को हटाकर अन्यत्र शिफ्ट किया जा रहा था। जब कांग्रेस को इसकी भनक लगी तो इसका विरोध किया गया। इसके बाद से लगातार प्रतिमा के समक्ष उपवास और प्रदर्शन किया जा रहा था। जब प्रतिमा को हटाया जा रहा था तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्रेन में तोड़-फोड़ भी कर दी थी।

इसलिए शुरू हुआ था विवाद

पर्यटन निगम के प्रोजेक्ट के अनुसार मिंटो हॉल के सामने तीन एकड़ का पार्क विकसित कर इसका सौंदर्यीकरण किया जाना है। इस पार्क का निर्माण समय-समय पर होने वाले आयोजनों को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। इसमें ओपन कार्यक्रम करने की अनुमति होगी। साथ ही इसी से सटे हुए इलाके में चार पहिया पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी।

हाईटेक कन्वेंशन सेंटर बनना है

मिंटो हॉल को मूल स्वरूप में लाने का कार्य चल रहा है। मप्र पर्यटन विकास निगम इस काम पर 32 करोड़ रुपए खर्च कर इसे मूल स्वरूप में ला रहा है। इसे 31 दिसंबर 2017 तक पूरा किया जाना प्रस्तावित है। मिंटो हॉल में ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर रिनोवेशन का कार्य किया जाना है।

नहीं हटा रहे प्रतिमा

प्रतिमा हटाने को लेकर काफी विवाद हुआ। मामला फिलहाल शांत होता दिख रहा है। विरोध को देखते हुए परिसर से गांधी जी की प्रतिमा को हटाने का फैसला फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। प्रतिमा वहीं रहेगी वहां से हटाई नहीं जाएगी। कोई प्रोजेक्ट आएगा तो इस पर विचार होगा।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com