-->

Breaking News

PM मोदी ने दी हिदायत, गरीब और वंचित वर्ग के लिए कार्य करें राज्यसभा सांसद

नई दिल्ली : बीजेपी राज्यसभा सांसदों के लिए अब पार्टी ने काम खोज निकाला है पहली बार पार्टी के राज्यसभा सांसदों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने क्लास ली. सांसदों से उनके अब तक के काम का ब्यौरा लिया गया और हिदायत दी गई की अब वो अपने क्षेत्र से हटकर उन इलाकों में काम करके दिखाए जहां पार्टी ने जीत का खाता नहीं खोला है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के राज्यसभा सदस्यों से समाज के गरीब और वंचित वर्ग के लोगों को पार्टी से जोड़ने की दिशा में काम करने को कहा. मोदी ने बीजेपी के राज्यसभा सदस्यों की बैठक में अपने समापन भाषण में कहा, 'आप जिस राज्य से भी आते हैं, आपको उसके मुद्दों को उठाना चाहिए. आपको समाज के सभी वर्गों, खासतौर पर गरीबों और वंचितों को पार्टी से जोड़ने में अहम भूमिका निभानी चाहिए.' बीजेपी के सभी 52 राज्यसभा सदस्यों ने बैठक में भाग लिया जिसे पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने भी संबोधित किया.

संगठन का विस्तार करने की नसीहत
मोदी ने राज्यसभा सदस्यों की इस तरह की पहली बैठक में कहा कि पार्टी ने उन्हें विशेष पहचान का मंच दिया है और उन्हें नए क्षेत्रों से लोगों को पार्टी की ओर लाने की दिशा में काम करना चाहिए. मोदी ने कहा कि राज्यसभा सदस्य संगठन का विस्तार करने में भी प्रभावी भूमिका निभा सकते हैं. इससे पहले पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने उनसे एक-एक लोकसभा सीट अपनाने को कहा था जहां 2014 में बीजेपी हार गई थी. शाह ने कहा कि वह उस लोकसभा के सांसद की तरह क्षेत्र में कामकाज करें ताकि अगले चुनावों में वहां से पार्टी जीत सके.

सोशल मीडिया पर रहा फोकस
प्रधानमंत्री ने सांसदों से कहा कि जनता के बीच केंद्र की उपलब्धियों को पहुंचाने के लिए कड़े परिश्रम की जरूरत है. सांसदों को सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने की हिदायत दी गई. बैठक में बाकायदा सोशल मीडिया पर एक प्रेजेंटेशन दिया गया ताकि सांसदों को ट्विटर और फेसबुक पर एक्टिव होने का तरीका पता चले. कुल मिलाकर आने वाले दिनों में पीएम मोदी पार्टी के राज्यसभा सांसदों का रिपोर्ट कार्ड फिर तैयार करेंगे और मुमकिन है कि भविष्य में संसद में दुबारा वापसी उसी के आधार पर होगी.

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com