-->

Breaking News

यशोधरा के बेटे संग आज बेंगलुरु में फेरे लेंगी ज्योतिरादित्य सिंधिया की साली...

ग्वालियर। प्रदेश सरकार की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के बड़े बेटे अक्षय भंसाली और संदुर राजघराने की राजकुमारी कृतिका राजे घोडपड़े की शादी आज बेंगलरू में हो रही है। अक्षय राजे के ममेरे भाई और सिंधिया रियासत के राजा ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया रिश्ते में कृतिका राजे की बहन लगती हैं, क्योंकि दोनों ही बडोदरा के गायकवाड़ खानदान से हैं। अब शादी के बाद कृतिका राजे प्रियदर्शिनी की देवरानी बन जाएंगी। 

घोड़पडे के पिता कार्तिकेय राजे घोड़पड़े कर्नाटक की संदुर रियासत के राजकुमार हैं। कृतिका राजे की मां अंबिका राजे बड़ोदरा के गायकवाड़ राजवंश से जुड़ी हैं। अंबिका राजे के पिता प्रभात सिंह गायकवाड़ राजघराने के प्रिंस होने के साथ आईएएस अफसर भी रहे। इसी बड़ोदरा के गायकवाड़ खानदान में यशोधरा राजे के भतीजे, यानि ग्वालियर के महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया की शादी हुई है। ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया संग्राम सिंह गायकवाड़ की बेटी हैं। इस रिश्ते से कृतिका राजे और प्रियदर्शिनी राजे बहन हुईं। अब शादी के बाद प्रियदर्शिनी और कृतिका राजे में देवरानी और जेठानी का रिश्ता हो जाएगा।atuljagran  वैसे देश की रॉयल फैमिली आपस में ही शादी करने को प्राथमिकता देती हैं।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com