-->

Breaking News

खण्डस्तरीय अन्त्योदय मेले में 7329.524 लाख रूपये के हितलाभ वितरित

रीवा : शासकीय योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को एक ही स्थान पर लाभान्वित किये जाने के उद्देश्य से आयोजित किये जा रहे खण्ड स्तरीय मेलों का आज समापन हो गया। मऊगंज और नईगढ़ी के पश्चात सिरमौर जनपद में खण्डस्तरीय अन्त्योदय मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा 7329.524 लाख रूपये का हितलाभ वितरित किया गया। जिसमें सामाजिक न्याय विभाग द्वारा 72.91 लाख रूपये, ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 5823.37 लाख रूपये, नगर परिषद बैकुण्ठपुर द्वारा 7.84 लाख रूपये, श्रम विभाग द्वारा 77.50 लाख रूपये, उद्यानिकी विभाग द्वारा 111.22 लाख रूपये, पशु चिकित्सा विभाग द्वारा 11.27 लाख रूपये, चिकित्सा विभाग द्वारा 67.84 लाख रूपये, शिक्षा विभाग द्वारा 2.75 लाख रूपये, सहकारिता विभाग द्वारा 475.92 लाख रूपये, कृषि विभाग द्वारा 67.05 लाख रूपये, दीनदयाल अन्त्योदय योजना के तहत 476.65 लाख रूपये और राजस्व विभाग द्वारा 135.2 लाख रूपये के हितलाभ वितरित किये गये। इस दौरान विभिन्न विभागों में एक लाख इक्यानवे हजार सात सौ पैंतीस  आवेदन पत्र प्राप्त किये गये। कर्मकार मण्डल के सदस्यों को पच्चीस हजार रूपये की वैवाहिक सहायता राशि, दिव्यांगजनों को ट्रायसाइकिल, कृषि यंत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत राशि के चेक हितग्राहियों को खण्ड स्तरीय अन्त्योदय मेले में वितरित किये गये। इसके साथ ही ओडीएफ होने वाली पंचायतों के संरपंचों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। 

अंत्योदय मेले में विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों के माध्यम से हितग्राहियों को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अभय मिश्रा, विधायक सिरमौर दिव्यराज सिंह, विधायक मनगवां शीला त्यागी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय द्विवेदी, जिला पंचायत सीईओ निलेश परीख, एसडीएम ए के सिंह, जनपद सीईओ दयाशंकर सिंह, सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी सहित ग्रामीण जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे। 

विधायक दिव्यराज सिंह ने अंत्योदय मेले में उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुये कहा कि अन्त्योदय मेले के माध्यम से शासन का प्रयास रहता है कि एक ही स्थान पर पात्रों को शासकीय योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने अपेक्षा की कि मेले के माध्यम से हितग्राही लाभान्वित होंगे। विधायक ने कहा कि सरकार का सपना है कि कोई भी गरीब व्यक्ति बिना घर के न रहे। इसलिये प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की गई है। उन्होंने पात्र महिलाओं के लिये शुरू की गई पेंशन योजना के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने पीएचई के अधिकारियों से कहा कि ग्रीष्म ऋतु में जल संकट को देखते हुये आवश्यक कदम उठायें। विधायक शीला त्यागी ने कहा कि गरीबों को शासन की योजनाओं का लाभ अन्तिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचे इसीलिये अन्त्योदय मेलों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि इय बात का ध्यान रखा जाय कि योजानाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को ही मिले। जिला पंचायत अध्यक्ष व जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि ने भी उपस्थित जनों को सम्बोधित किया।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com