-->

Breaking News

ताला तोड़कर ज्वैलरी शॉप से उड़ा ले गए डेढ़ लाख के जेवर

रीवा। शहर के सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के चाणक्यपुरी ढेकहा स्थित शिवा ज्वेलर्स में सोमवार रात चोरों ने धावा बोलकर करीब डेढ़ रुपए के जेवर चुरा लिए। चोर देर रात शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे। दुकान संचालक रमेश सोनी ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वे कारीगरी का काम करने के साथ ही छोटे आभूषणों की बिक्री भी करते हैं। रात में सोने के आभूषण ज्यादातर अपने घर लेकर चले जाते हैं। सोमवार को रिपेयरिंग के लिए आए व कुछ नए चांदी-सोने के जेवर रखे हुए थे। जिन्हें चोर ले गए। पुलिस जांच कर रही है।


इसी तरह चोरी की दूसरी वारदात जिले के सिरमौर थाना के उमरी मोड़ में हुई। जहां किराना दुकान में घुसे अज्ञात चोर लगभग सवा लाख रुपए का किराना सामान चुरा ले गए। यह दुकान वीरेन्द्र विश्वकर्मा की है। सूचना पर सिरमौर थाना प्रभारी सहित एसडीओपी घटना स्थल का मुआयना किया। बताया जा रह है कि अज्ञात चोर दुकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे थे।

सिरमौर क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं होने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। शैलेन्द्र सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि अकेले सिरमौर कस्बे में लगभग 7 दुकानों में इससे पहले चोरी की घटना हो चुकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने बताया कि सिरमौर के सामुदायिक भवन सहित कई ऐसे स्थान हैं जहां असमाजिक तत्वों और नशेड़ियों का जमावड़ा रहता है। जो रात में नशा करने के बाद वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

किराना दुकान में चोरी होने की शिकायत प्राप्त हुई है। घटना स्थल पर पहुंचकर जानकारी ली गई है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
अजय सिंह, थाना प्रभारी, सिरमौर।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com