मेरा इस्तीफे का BCCI, ICC से कोई लेना-देना नहीं: मनोहर
नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के चेयरमैन पद से अचानक इस्तीफा देकर सबको हैरान करने वाले शशांक मनोहर का कहना है कि उनके इस फैसले का भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और आईसीसी के मुद्दे से कोई लेना-देना नहीं है।
मनोहर ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने अपने इस्तीफे के फैसले के बारे में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित बीसीसीआई की प्रशासक समिति (सीओए) को पहले ही संकेत दे दिए थे। मनोहर ने कहा, ‘‘मेरे इस इस्तीफे का आईसीसी के कामकाज और अन्य मुद्दों से कोई लेना-देना नहीं है।’’
मनोहर ने हालांकि, अपने इस्तीफे के बारे में विस्तार से चर्चा करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे इस इस्तीफे के पीछे निजी कारण हैं और इसका साफ मतलब है कि सच में निजी कारण है। मैं झूठ नहीं बोलता।’’ बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वह अपने फैसले के बारे में दोबारा विचार नहीं करेंगे। उल्लेखनीय है कि मनोहर पिछले साल सर्वसम्मति से आईसीसी के चेयरमैन पद पर नियुक्त हुए थे। उन्होंने आठ माह बाद ही अपना इस्तीफा दे दिया। इस पद पर उनका दो साल का कार्यकाल मई, 2018 में समाप्त होना था।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com