-->

Breaking News

मंत्री नरोत्तम मिश्रा की कांग्रेस सलाह, करें नेतृत्व परिवर्तन

भोपाल| पांच राज्यों में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद यूपी और उत्तराखंड में कांग्रेस को करारी शिकस्त मिली है वहीं कांग्रेस मुक्त भारत का भाजपा का सपना पूरा होता दिख रहा है| मोदी लहर में कांग्रेस का सुपड़ा साफ़ होता जा रहा है| लंबे समय से कांग्रेस में शीर्ष नेतृत्व को बदलने की मांग उठती रही है लेकिन बदलाव न करना अब कांग्रेस को भारी पड़ रहा है जिसका नतीजा पिछले चुनावों में देखने को मिला जहां जनता ने कांग्रेस को हाशिये पर ला दिया है|  वहीं मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को बदलने की सलाह दी है| 

मंत्री नरोत्‍तम मिश्रा का कहना है कि भाजपा का 'कांग्रेस मुक्त भारत' का सपना पूरा हो रहा है| लेकिन मजबूत लोकतंत्र के लिए मजबूत विपक्ष होना भी आवश्यक है| कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद भी कांग्रेसी सबक नहीं लेते और न ही हार को स्वीकार करते हैं| मंत्री मिश्रा ने कांग्रेस को सलाह भी दी है अगर भारतीय राजनीति में बने रहना है तो उन्हें शीर्ष नेतृत्व में बदलाव करना चाहिए|

अब लगता है कांग्रेस को  वाकई भारतीय राजनीति में अपना अस्तित्व बचाना है तो अपनी रीति-नीति में फेरबदल तो करना ही होगा। वहीं अब कार्यकर्ताओं की आवाज को दरकिनार कर हाईकमान भी उनकी मांग को टाल नहीं सकते| अगर ऐसा ही निरंतर चलता रहा तो कांग्रेस वाकई इतिहास की पार्टी बन जायेगी|  लोकसभा चुनावों में मिली हार के बाद भी कांग्रेस में खलबली मची गई थी और कांग्रेस अध्यक्ष को बदलने की मांग भी तेज हो गई थी| लेकिन कार्यकर्ताओं की मांग को दरकिनार कर शीर्ष नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं किया गया| जिसका खामियाजा कांग्रेस को हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में फिर भुगतना पड़ा|  अब एक बार फिर पार्टी में हलचल है और अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर और हार के कारणों को लेकर  गहन मंथन जारी है| 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com