सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कैलाश बोले कांग्रेस दिशा विहीन
भोपाल। मनोहर पर्रिकर ने गोवा के सीएम के रूप में शपथ ले ली है। लेकिन उनके शपथ समारोह से पहले कांग्रेस का हाई वोलटेज ड्रामा चलता रहा। असल में कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाकर गुहार लगाई थी कि गोवा में उसके पास सराकर बनाने के लिए बहुमत है और वह चाहती है सीएम के शपथ समारोह पर रोक लगे। लेकिन उनकी ये कोशिश उल्टी पड़ गई। सुप्रीम कोर्ट ने शपथ समारोह पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।
इस बात को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस को आड़े हाथें लेते हुए सोशल मीडिया पर वार किया है। उन्होंने लिखा है कि वर्तमान में काँग्रेस के पास ना नेता है, ना नीयत है, और ना नीति है। सुप्रीम कोर्ट का फैसले कांग्रेस के मुंह पर तमाचा है। परिणाम घाषित होने के बाद कांग्रेस को सरकार बनाने का दावा पेश करने के किसने रोका था। उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि कांग्रेस दिशा विहीन है। उसे मालूम ही नहीं करना क्या है।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com