-->

Breaking News

उदयन के मददगारों पर जल्द गिर सकती है गाज

भोपाल। सीरियल किलर उदयन दास के फर्जीवाड़े में छह बैंक कर्मचारियों की संदेहास्पद भूमिका सामने आने के बाद रायपुर पुलिस की एसआईटी ने उन्हें निशाने पर लिया है। पुलिस अफसरों ने संकेत दिए हैं कि कभी भी इन बैंक कर्मियों की गिरफ्तारी की जा सकती है। इनके नामों का खुलासा करने से अफसर बच रहे हैं। उनका कहना है कि उदयन दास ने यह बयान दिया था कि उसने पैसे देकर मां-बाप के बैंक खाते से लाखों का आहरण किया और एफ डी तुड़वाया था।

बैंकों से प्राप्त दस्तावेजों से इसकी पुष्टि हो रही है कि भोपाल और रायपुर के छह बैंक कर्मचारियों ने चेक में हस्ताक्षर के मिलान किए बिना ही उसे ओके कर दिया था। इसका फा यदा उदयन दास ने उठाया। वर्ष 2011 से 2013 के बीच उदयन ने सेंट्रल बैंक और फेडरल बैंक में मां इंद्राणी दास, पिता वीके दास के नाम के 15 बैंक खातों से पैसे निकालने, एफ डी को तुड़वाने के लिए फर्जी हस्ताक्षर किए। बैंककर्मियों ने भी पूछताछ में यह स्वीकार किया है कि उनकी चूक का फायदा उठाकर और विश्वास में लेकर उदयन ने फर्जीवाड़े को अंजाम दिया है।

रायपुर पुलिस के सीएसपी पुरानी बस्ती राजीव शर्मा ने बताया कि वर्तमान में नगालैंड स्थित फेडरल शाखा में पदस्थ मैनेजर विजय कुमार, बिलासपुर में पदस्थ सहायक बैंक अधिकारी अंकुर सिंह और इंदौर में पदस्थ अभिषेक कुमार समेत अन्य बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों से पूछताछ की जा चुकी है। अधिकांश ने स्वीकार किया है कि उदयन दास ने फर्जी तरीके से कई एफ डी तुड़वाए और चेक के जरिए पे टू उदयन लिखकर पैसे को अपने खाते में ट्रांसफर कराया। पुलिस को बैंकों से फ र्जीवाड़े के कई दस्तावेज मिले हैं। इसका अध्ययन किया जा रहा है। जल्द ही जि मेदार बैंक अधिकारियों की गिर तारी की जा सकती है। पुलिस सूत्रों की माने तो दो बैंक अधिकारियों की गिर तारी के लिए रायपुर पुलिस एक बार फिर भोपाल आने की तैयारी में है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com