-->

Breaking News

शहीद के परिवार को मकान, नौकरी और 25 लाख: शिवराज

सुकमा में नक्सली हमले में शहीद नारायण सोनकर को मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सहायता देने का ऐलान किया है। शहीद के परिजनों को प्‍लॉट और उनकी पत्‍नी को सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही 25 लाख रुपए मुहैया कराए जाएंगे। मुख्‍यमंत्री ने यह घोषणा करते हुए यह भी कहां कि वह परिजनों से मिलने के लिए उनके घर भी जाएंगे। इसके अलावा गृह ग्राम गंगतीरा में उनकी प्रतिमा भी लगाई जाएगी।

बता दें कि त्योंथर तहसील के ग्राम पंचायत गंगतीरा में छोटेलाल सोनकर की तीसरी संतान के रूप में पैदा हुए नारायण सोनकर सन्‌ 2000 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। जिसके बाद से वह लगातार सीआरपीएफ में ही अपनी सेवाएं दे रहे थे। गत दिवस सोनकर में घात लगाकर किए गए नक्सली हमले में वह लापता हो गए थे।
हालांकि देर शाम तक उनका शव सीआरपीएफ के अन्य जवानों के हाथ लग गया था। नारायण के शहीद होने की खबर जैसे ही गंगतीरा गांव में पहुंची गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जहां युवाओं द्वारा भारत माता के जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे थे। वहीं शहीद के रूप में सुहाग गवां चुकी नारायण की पत्नी सुनीता ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह एवं देश के प्रधानमंत्री से नक्सलियों के विरूद्घ सख्त कदम उठाने व इस तरह की कुर्बानी दूसरी महिला को न देनी पड़े इसकी मांग की है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com