-->

Breaking News

अब 30 रूपये किलो से भी ज्यादा में सरकार खरीदेगी महुआ

उमरिया। उमरिया उत्सव के समापन समारोह में सम्मिलित होने और विधानसभा उपचुनाव में अपनी जीत की खुशियां मनाने उमरिया पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बांधवगढ़ जीत पर लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने उमरिया उत्सव को तीन दिन करे जाने की भी घोषणा की है। 

आदिवासी बाहुल्य उमरिया जिले को बड़ा उपहार देते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अब सरकारी तौर पर महुए के फूल और गुल्ली को 30 रूपये से भी ज्यादा के रेट पर खरीदने के आदेश दिए मंच से ही कलेक्टर अभिषेक सिंह को दिए हैं।

क्षेत्र के गरीब आदिवासियों के लिए इस घोषणा का इसलिए भी ज्यादा महत्व है क्योंकि अव्वल तो महुआ बिनकर उसे बाजार में बेचना इन ग्रामीणों की आजीविका का मुख्य साधन है दूसरे सरकार की ओर से महुए को मुक्त वृक्ष और फल की कोटि में रखने के कारण ये आदिवासी खुले बाजार में इसे 15 से 20 रूपये तक बेचने में मजबूर हो रहे थे जिससे इनको फायदा नहीं मिल पा रहा था।

सीएम के साथ मंच पर बांधवगढ़ से चुने गए विधायक शिवनारायण सिंह, प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे, कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन, सांसद दलपत सिंह परस्ते, विधायक मीना सिंह, जिला अध्यक्ष मनीष सिंह और नपा अध्यक्ष कंचन खट्टर मौजूद थे। 

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com