जिलेभर में सरपंच और सचिव अनिश्चिकालीन हड़ताल पर
सतना। सतना जिले के रामपुर बाघेलान,उचेहरा सहित विभिन्न जनपदों के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन का लक्ष्य लंबे समय से पूरी न की जाने वाली मांगे थी जिसके लिए सरपंच सचिवों ने अब अनिश्चितकालीन हड़ताल भी शुरू कर दी है।
जनपद पंचायत रामपुर बाघेलान में ये अनिश्चितकालीन हड़ताल/धरना लगातार छठवें दिन जारी रहा है। धरना स्थल में प्रान्तीय संगठन मंत्री ब्रजेश सिंह,सरपंच संघ के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ,ब्लॉक् अध्यक्ष अनिल शर्मा,सरपंच संघ के प्रवक्ता संतोष कुशवाहा, संयोजक नोखेदास आदि के नेतृत्व में निर्णय लिया गया कि गुरूवार को जनपद रामपुर बाघेलान से सतना 1000 लोग जाएंगे एवं पूरे शहर में धरना देने के पश्चात रैली निकाली जाएगी तत्पश्चात जिला पंचायत में तालाबंदी भी की जायेगी।
प्रान्तीय संगठन मंत्री ने कहा कि सरकार के द्वारा लगातार हम सचिव-सरपंचों की उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार 2013 से घोषणा पर घोषणा कर रही है, परंतु उनके द्वारा की गयी घोषणा आज दिनांक तक पूरी नहीं की गयी। सरपंच संघ के संयोजक संतोष कुशवाहा जी ने कहा कि जब तक सरपंच-सचिवों की सभी मांगे पूरी नहीं होती तब तक हड़ताल लगातार जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि अब हमारा संयुक्त आंदोलन और भी उग्र होगा। यदि समय रहते हमारी मांगे पूरी नहीं होती तो हम भूख हड़ताल एवं आमरण अनशन में भी बैठेंगे। प्रत्येक सचिव अपने साथ 20 लोगों को लेकर जाएगा।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com