5 रुपए वाली दीनदयाल थाली खानी है तो धक्कामुक्की तो झेलना पड़ेगी : CMO
गुना। मुख्यमंत्री द्वारा शुरु की गई दीनदयाल रसोई योजना को शुरु हुए अभी हफ्ता भर भी नही हुआ की अभी से विवाद होने लगा है। दरअसल, मामला गुना जिले का है। जहां पर आम आदमी पार्टी का एक कार्यकर्ता जनसुनवाई में 5 रुपए में भरपेट भोजन करने के दौरान होने वाली धक्का-मुक्की की शिकायत लेकर पहुंचा। साथ ही स्थानीय लोग स्टॉफ और कूपन की शिकायत लेकर पहुंचे।इसके साथ ही उन्होंने कलेक्टर को साफ-सफाई, स्टॉफ की गड़बड़ी को लेकर आवेदन सौंपते हुए कहा की पांच रुपये में भोजन करने वालों की ज्यादा भीड़ होती है अगर इसी भोजन की किमत दस रुपये कर दी जाए तो भीड़ कम होगी और लोगों को परेशानियां का सामना भी नही करना पड़ेगा।यहां दीनदयाल रसोई योजना रेन बसेरा में संचालित होती है।
जब अपर कलेक्टर नियाज अहमद खान ने इस पूरे मामले पर नपा सीएमओ से चर्चा की तो वह बोले क इतने कम पैसे में भोजन मिल रहा है तो यह सब सहन करना ही होगा।हालांकि उन्होंने बाद में यह भी कहा कि व्यवस्थाएं सुधार दी जाएंगी।इस शिकायत के बाद जांच बैठाई गई है। जिला प्रशासन ने रसोई व्यवस्था में सुधार को लेकर एक जांच कमेटी बनाई है। जिला शहरी अभिकरण के अधिकारी सुरेश जैन को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। वह मौके पर पहुंचकर अव्यवस्थाएं देखेंगे और अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेंगे।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com