-->

Breaking News

बाबरी मस्जिद विध्वंस मामला: आडवाणी, उमा, जोशी सहित 13 BJP नेताओं पर चलेगा मुकदमा

नई दिल्ली| उच्चतम न्यायालय ने बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती समेत वरिष्ठ भाजपा नेताओं के खिलाफ षड्यंत्र के आरोपों की बहाली की मांग वाली याचिका पर अपना फैसला सुनाया है| सभी 13 लोगों के खिलाफ आपराधिक साजिश का मुकदमा चलेगा| हालांकि, इनमें से तीन का निधन हो चुका है तो अब 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा चलेगा| इस पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया। न्यायाधीश पीसी घोष और न्यायाधीश रोहिंटन नरीमन की संयुक्त पीठ ने मामले में सीबीआई की अपील पर यह फैसला सुनाया है| हालांकि कोर्ट ने मामले में राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह को राहत दी है|

बता दें कि 6 दिसंबर 1992 को विवादित ढांचा गिराए जाने के दो मामलों पर ट्रायल चल रहा है। ढांचा गिराए जाने के वक्त मौजूद अज्ञात कारसेवकों के खिलाफ केस लखनऊ कोर्ट में और बीजेपी लीडर्स से जुड़ा एक केस रायबरेली कोर्ट में है।

छह दिसंबर, 1992 को विवादित ढांचे को गिराने से संबंधित दो मामले हैं। पहला मामला अज्ञात कारसेवकों से जुड़ा है जिसकी सुनवाई लखनऊ की एक अदालत में चल रही है, वहीं दूसरा सेट रायबरेली की एक अदालत में वीवीआईपी लोगों से जुड़े मामले का है। पीठ ने छह अप्रैल को संकेत दिया था कि वह रायबरेली से मामले को लखनऊ की अदालत में स्थानांतरित करके मामलों के दो सेटों की संयुक्त सुनवाई का आदेश दे सकती है। इस पर विचार करने को कहा था। इस पर भी बुधवार को फैसला आज फैसला आ सकता है।

No comments

सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com