पिता के अंतिम संस्कार के दौरान झुलसे क्रिकेटर ऋषभ पंत
भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऋषभ पंत के पिता राजेंद्र पंत का अशोक नगर ढंढेरा स्थित आवास में आकस्मिक निधन हो गया। वह 53 साल के थे। सूचना पर ऋषभ पंत भी घर पहुंच गए थे। हरिद्वार में पिता के अंतिम संस्कार के दौरान आग की चपेट में आने से ऋषभ पंत का पैर भी झुलस गया।
परिजनों के अनुसार राजेंद्र पंत गत रात नौ बजे के करीब घर पर ही सो रहे थे। पत्नी सरोज पन्त ने जब उन्हें रात्रि भोजन को उठाने का प्रयास किया तो वह नहीं उठे। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को सूचित किया और उन्हें रूड़की रेलवे रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले गए।
जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। निधन की सूचना पर युवा क्रिकेटर ऋषभ पंत तड़के रुड़की पहुचे। उनके पिता का अंतिम संस्कार कनखल श्मशान घाट में किया गया। ऋषभ पंत ने पिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान हवा का तेज झोंका आने से उनका पैर भी आग की चपेट में आकर झुलस गया। हालांकि उन्हें नुकसान नहीं हुआ। पैर में जलन के चलते श्मशान घाट समिति के सदस्यों ने उनके पैर पर दवा लगाई।
राजेंद्र पंत अशोक नगर में एक स्कूल चलाते थे। वह अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और बेटी छोड़ गए। जनप्रतिनिधियों ने भी शोक संतप्त परिवार का ढांढस बढ़ाया। ऋषभ पन्त आईपीएल में दिल्ली डेयर डेविल्स की टीम के हिस्सा हैं। शनिवार आठ अप्रैल को इस टीम का मैच प्रस्तावित है।
No comments
सोशल मीडिया पर सर्वाधिक लोकप्रियता प्राप्त करते हुए एमपी ऑनलाइन न्यूज़ मप्र का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला रीजनल हिन्दी न्यूज पोर्टल बना हुआ है। अपने मजबूत नेटवर्क के अलावा मप्र के कई स्वतंत्र पत्रकार एवं जागरुक नागरिक भी एमपी ऑनलाइन न्यूज़ से सीधे जुड़े हुए हैं। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ एक ऐसा न्यूज पोर्टल है जो अपनी ही खबरों का खंडन भी आमंत्रित करता है एवं किसी भी विषय पर सभी पक्षों को सादर आमंत्रित करते हुए प्रमुखता के साथ प्रकाशित करता है। एमपी ऑनलाइन न्यूज़ की अपनी कोई समाचार नीति नहीं है। जो भी मप्र के हित में हो, प्रकाशन हेतु स्वीकार्य है। सूचनाएँ, समाचार, आरोप, प्रत्यारोप, लेख, विचार एवं हमारे संपादक से संपर्क करने के लिए कृपया मेल करें Email- editor@mponlinenews.com/ mponlinenews2013@gmail.com